{"_id":"5c61d59abdec2258bd0c8b00","slug":"181549915546-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर घर में रहे आरोपी, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन भर घर में रहे आरोपी, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला करने वाली उनकी जेठानी, भतीजे और उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
संपत्ति विवाद को लेकर रामपुर गार्डन निवासी रेखा सिंह पर रविवार रात उनकी जेठानी बालेश देवी, भतीजे सचिन प्रताप और उसकी पत्नी दीप्ती ने घर के बाहर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में रेखा सिंह को बेटी ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सोमवार दोपहर घर के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले शराबी को तो पुलिस ने भगा दिया लेकिन घर में मौजूद आरोपियों को नजरअंदाज कर दिया। इसके चलते वे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।