{"_id":"5c33ad01bdec2256c0653b57","slug":"181546890497-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मारा गया बदमाश संभल का हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अहलादपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश संभल के हिस्ट्रीशीटर निकले। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश के पास से मिले मोबाइल से संपर्क करने पर संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में रहने वाला कपिल चौधरी पुत्र लाल सिंह का नाम सामने आया। उसकी पत्नी विनीता ने फोन उठाकर बताया कि कपिल और उसका दोस्त अशोक पुत्र विजय सिंह निवासी असमोली साथ में रविवार घर से गए थे, लेकिन अभी तक नहीं लौटे हैं। एसएसपी के मुताबिक उनके परिवारों के बरेली आने के बाद ही शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। वहीं संभल पुलिस से संपर्क करने पर सामने आया कि कपिल चौधरी की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसके खिलाफ लूट, डकैती के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। देर रात तक पुलिस अशोक सिंह की क्राइम हिस्ट्री खंगालती रही। भागे हुए बदमाशों की शिनाख्त कराने की कोशिशें भी जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।