फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब आंवला थाने के माल खाने से शराब और नकदी

अब आंवला थाने के माल खाने से शराब और नकदी गायब, एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अब आंवला थाने के माल खाने से शराब और नकदी
प्रतीकात्मक तस्वीर
बारादरी थाने के मालखाना प्रभारी दरोगा सत्यवीर सिंह की खुदकुशी का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया कि अब आंवला थाने के मालखाने से शराब और नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। एसएसपी मुनिराज जी. के आदेश पर इस मामले में सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी के खिलाफ आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही, समिति गठित करके जांच कराने के लिए कहा गया है। अब डीएम की अनुमति के बाद समिति मालखाने से शराब गायब होने के मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


मौजूद समय में मालखाने का प्रभार संभालने वाले मुख्य आरक्षी आनंद स्वरूप शर्मा ने एसएसपी मुनिराज जी. को बताया कि जून, 2018 को उसकी तैनाती हुई। उससे पहले सुवेश सिंह चौहान मालखाने के प्रभारी थे। वह सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं लेकिन सात महीने से लगातार मालखाने प्रभार सौंपने के लिए बुलाने के बावजूद वह नहीं आए हैं। छानबीन में सामने आया कि वर्ष 2012, 15, 16, 17 और 2018 में 133 मुकदमों से संबंधित शराब मालखाने से गायब है, जबकि शराब बरामद होने का तस्करा जीडी में दर्ज है। इसके अतिरिक्त 2013 से 2017 तक 12 क्राइम संख्या पर दर्ज शासन से मरम्मत के फंड में आए 56 हजार रुपये समेत लाखों की नगदी गायब होने की बात कही जा रही है। जिसका मिलान समिति ही करेगी।
विज्ञापन


125 बंदूकें लेकिन लेखा जोखा गायब
इसके अलावा माल खाने में 125 लाइसेंसी बंदूकें जमा हैं, लेकिन उनका अभिलेखों में कोई लेखा-जोखा दर्ज नहीं है। इतना ही नहीं बिना लिखा-पढ़ी के 100 वाहन जीर्णशीर्ण हालत में थाना प्रांगण में खड़े हैं, इनका इंद्राज भी माल रजिस्टर में नहीं है। इसके अलावा मुकदमा नंबर 351 और 352 इंद्राज कैशबुक एवं जीडी में नहीं है। 15 अप्रैल 2017 के भुगतान में भी समानता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख गायब होने पर गोली मार ली थी दरोगा ने
बारादरी थाने में मालखाने के प्रभारी रहे दरोगा सत्यवीर सिंह ने रिवाल्वर से क्वार्टर के कमरे में खुद को गोली मार ली थी। करीब चौदह मुकदमों से संबंधित नोटबंदी के दौरान जब्त छह लाख रुपये मालखाने से गायब हो गए थे। इस मामले में होमगार्ड वेदप्रकाश के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed