{"_id":"5b91711f867a557ea40c7aae","slug":"181536258335-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी ने दुष्कर्म के आरोपी पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की पत्नी ने दुष्कर्म के आरोपी पर दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई महीने पहले खुदकुशी करने वाले सिपाही की पत्नी ने एक युवक पर अश्लील फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी के इन्हीं फोटो के जरिये अपमानित करने की वजह से उसके पति ने खुदकुशी कर ली थी। कोर्ट के आदेश पर युवती की ओर से थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2014 में वह कोहाड़ापीर में कोचिंग के लिए जाती थी। वहां कृष्णानगर रोड नंबर सात का गुलशन भी पढ़ने आता था। गुलशन ने अपने मोबाइल से उसके कुछ फोटो खींच लिए और उन्हें एडिट कर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर गीत होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता था। नवंबर 2017 में बहेड़ी निवासी के सिपाही से शादी हुई तो गुलशन ने उसके पति को उसके अश्लील फोटो भेज दिए। इसी तनाव में उसके पति ने 18 जून 2018 को खुदकुशी कर ली।