फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सात महीने का गर्भ ठहरने पर खुली कोचिंग संचालक की दरिंदगी की कहानी

सात महीने का गर्भ ठहरने पर खुली कोचिंग संचालक की दरिंदगी की कहानी

Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सात महीने का गर्भ ठहरने पर खुली कोचिंग संचालक की दरिंदगी की कहानी
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ ---
विज्ञापन


कोचिंग टीचर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई
एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी गिरफ्तार
डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता को सात महीने का गर्भ

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कोचिंग टीचर की हवस का शिकार बनी 15 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। 10वीं में पढ़ने वाली इस किशोरी की कुछ दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह सात माह के गर्भ से है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी कोचिंग टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
भू़ड़ इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी ने सितंबर 2017 में शाहबाद के दीवान खान चौराहे पर एक कोचिंग में जाना शुरू किया था। दो महीने बाद ही नवंबर में उसने परिवार के लोगों से कोचिंग जाने से इंकार कर दिया। किशोरी की मां के मुताबिक कुछ दिनों पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो वह उसे प्रभातनगर में एक महिला डॉक्टर के पास ले गईं। डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें बताया कि उनकी बेटी सात माह के गर्भ से है तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर आकर बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि कोचिंग के शिक्षक दीपक अभय सक्सेना ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है।
विज्ञापन

किशोरी ने अपनी मां को बताया कि नवंबर में एक दिन पढ़ाई के बाद दीपक अभय सक्सेना ने यह कहकर उसे रोक लिया था कि अभी तो उसका काम पूरा नहीं हुआ है। बाकी छात्रों के जाने के बाद उसने उसके साथ कोचिंग में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर घर पर दुष्कर्म के बारे में बताया तो वह उसके मां-बाप की हत्या कर देगा। उसकी धमकी से डरकर उसने घर पर कुछ नहीं बताया। बुधवार को किशोरी को लेकर थाना प्रेमनगर पहुंची उसकी मां दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
छात्रा के बयान के आधार पर थाना प्रेमनगर में कोचिंग टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे जेल भेजा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा सात महीने की गर्भवती है। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed