फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एएसपी ने तमंचे में गिरफ्तार दिखाया, भाजपा विधायक ने धरने की धमकी देकर हड़कंप मचाया

एएसपी ने तमंचे में गिरफ्तार दिखाया, भाजपा विधायक ने धरने की धमकी देकर हड़कंप मचाया

Wed, 09 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
एएसपी ने तमंचे में गिरफ्तार दिखाया, भाजपा विधायक ने धरने की धमकी देकर हड़कंप मचाया
एएसपी की ‘कार्रवाई’ पर भड़के विधायक बोले- थाने में धरना दूंगा
विज्ञापन

वकील के पिता की तमंचे की बरामदगी में गिरफ्तारी पर मचा हड़कंप, एडीजी ने आईजी को सौंपी जांच

विधायक का घर में तोड़फोड़ और तमंचे की फर्जी बरामदगी का आरोप
एसएसपी से कहा- थाने में गड़बड़ियों की भरमार, एलआईयू से कराएं जांच


अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
फरीदपुर थाने का प्रभार संभाल रहे एएसपी अविनाश के खिलाफ फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने थाने में धरना-प्रदर्शन करने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। विधायक का आरोप है कि एएसपी ने एक वकील के घर में दबिश देकर तोड़फोड़ की और तमंचे की फर्जी बरामदगी दिखाकर उसके पिता को थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज करा दी। शिकायत के बाद एडीजी प्रेमप्रकाश ने मामले की जांच आईजी को सौंपी है।
दरअसल फरीदपुर के चौडे़रा गांव में हर्ष फायरिंग से रोकने पर हिस्ट्रीशीटर राजेश ने दुल्हन के चचेरे भाई नेत्रपाल को गोली मार दी थी। हिस्ट्रीशीटर राजेश के पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसके साथ घटना में दो और लोगों के भी शामिल होने की बात कही। राजेश फरीदपुर के नवादा बिलसंडी गांव का रहने वाला है। एएसपी अविनाश कुमार ने राजेश से पूछताछ के बाद अन्य दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को साथ लेकर वकील विपिन यादव के पिता नेम सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक घर में तमंचा बरामद होने के बाद नेमसिंह को थाने लाया गया। पुलिस नेम सिंह को हिस्ट्रीशीटर राजेश के साथ गांव चौड़ेरा में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई घटना में शामिल बता रही है।
विज्ञापन

उधर, नेम सिंह ने बताया कि वह देवरनिया चौकी क्षेत्र में हुई एक शादी में शामिल होने गए थे। पुलिस ने उस परिवार के लोगों को भी थाने बुलाया गया जिन्होंने बयान दिया कि वारदात के वक्त वह उनके यहां शादी में मौजूद थे। एएसपी ने उनसे शादी का वीडियो दिखाने को कहा। इस बीच हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल नेत्रपाल के परिवार के लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी यही कहा कि नेम सिंह उनके यहां शादी में मौजूद नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद एएसपी नहीं माने और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी बोले, हमारे पास वीडियो साक्ष्य
यह मामला फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल तक पहुंचा। उन्होंने एएसपी अविनाश को फोन पर बताया कि नेम सिंह अच्छी छवि के व्यक्ति हैं। इस पर एएसपी ने कहा कि उनके पास इस बात का वीडियो साक्ष्य है कि तमंचा नेम सिंह के घर से बरामद हुआ है। विधायक का कहना है कि पुलिस कैसे तमंचे लगाकर लोगों को जेल भेजती है, यह किसी से छिपा नहीं है।

एडीजी ने सीओ को जांच के लिए भेजा
विधायक ने एडीजी प्रेमप्रकाश से एएसपी की मनमानी की शिकायत की। कहा कि पुलिस नेम सिंह को तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार दिखा रही है, जबकि तमंचा नेम सिंह के कब्जे से नहीं मिला है। एडीजी ने सीओ मदन पाल अशोक को मौके पर भेजा। हालांकि इसके बाद भी एएसपी ने इस मामले में कदम पीछे नहीं खींचे। विधायक ने एसएसपी कलाधिनि नैथानी से भी बात की, उनसे कहा कि थाने में चल रहे क्रियाकलापों की एलआईयू जांच कराई जाए।

कोड
एएसपी अविनाश के आने के बाद थाने का पुलिस सिस्टम ध्वस्त हो गया है। पांच लाख लोगों ने मुझे विधायक बनाया है। पुलिस एक सही आदमी को गलत तरीके से जेल नहीं भेज सकती। मैं धरना-प्रदर्शन भी करूंगा। - डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक फरीदपुर


मुझे फरीदपुर विधायक का फोन आया था। प्रकरण की जांच आईजी रेंज को सौंपी गई है। अगर जांच में एएसपी की गलती सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान नेम सिंह के घर से तमंचा बरामद किया है। विधायक के सभी आरोप निराधार है। - अविनाश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed