फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल की बीवी को धमकाया

इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल की बीवी को धमकाया

Sat, 31 Mar 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल की बीवी को धमकाया
बरेली।
विज्ञापन

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ घोटाला का आरोप लगाते हुए दो बदमाशों ने उनकी पत्नी को धमकाया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रिंसिपल की तरफ से बारादरी थाना पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस दोनों संदिग्ध बदमाशों की तलाश कर रही है।

बारादरी में सैलानी के रहने वाले जफर अकील खां के मुताबिक उनके बहनोई नजमुल हसन खां इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। उनका 31 मार्च को रिटायरमेंट होना है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे। एक ने अपना नाम मोहम्मद अली खां और दूसरे ने आफाक अहमद बताया। कहा, दोनों नजमुल साहब के घर से आए हैं। उनकी बीवी आपके घर आईं हैं। जफर अकील के मुताबिक उन्होंने नजमुल हसन की बीवी को दरवाजे पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने उनसे कहा कि तुम्हारे पति ने इस्लामिया इंटर कॉलेज में घोटाला किया है। उन्होंने अगर रिटायरमेंट के समय मैनेजर के कहने पर उनकी पसंद के व्यक्ति को चार्ज नहीं दिया तो उनके पति को जेल में सड़ना पड़ेगा। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed