{"_id":"5cb78d0bbdec22493442fcfd","slug":"171555533067-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ‘डर्टी पॉलिटिक्स’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजीपुरा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ‘डर्टी पॉलिटिक्स’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सामाजिक गतिविधियों की जानकारी रखने के लिए थानों की पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनमें समाजसेवी प्रतिष्ठित लोगों को शामिल करने को गया था, लेकिन पुलिस ने इस ग्रुप में अपने उन चहेतों को भी जोड़ लिया, जिनकी समाज में अच्छी छवि नहीं है। ये लोग अब पुलिस के लिए मुसीबत पर मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। भोजीपुरा पुलिस के व्हाट्सअप ग्रुप में भद्दी टिप्पणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेहूदे फोटो डालने पर बवाल मच गया है। पुलिस ने मामला गले पड़ता देखा तो आनन-फानन में ये फोटो पोस्ट करने वाले को ग्रुप से रिमूव तो कर दिया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामला जानकारी में आने के बाद सीओ नवाबगंज ने आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
डीजीपी के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष की निगरानी में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। इस ग्रुप को थानाध्यक्ष के साथ दरोगा और सिपाही आदि भी एडमिन के तौर पर चला रहे हैं। ग्रुपों में स्थानीय समाजसेवियों के साथ प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया था ताकि पुलिस को आसानी से क्षेत्र में होने की घटनाओं और गतिविधियों का फीडबैक मिलता रहे, लेकिन कई थानों के ग्रुप में अराजक किस्म के तत्व भी जोड़तोड़ कर शामिल हो गए हैं। भोजीपुरा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में रफी अहमद नाम के व्यक्ति ने बुधवार दोपहर एक एडिट किया हुआ फोटो डाला। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को थर्ड जेंडर के रूप में दिखाकर भद्दी टिप्पणी की गई थी।
ग्रुप में यह फोटो देखते ही बवाल मच गया। ग्रुप से जुड़े भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के तमाम लोग सक्रिय हो गए और उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। बताया जाता है कि काफी देर देर हंगामा मचने के बाद ग्रुप के एडमिन मनीष नाम के पुलिसकर्मी ने रफी अहमद को ग्रुप से रिमूव कर दिया। बावजूद लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। वे ग्रुप पर इंस्पेक्टर के कोई कमेंट न करने और दोषी पर रिपोर्ट न लिखे जाने पर नाराजगी जताने लगा। इसके बाद सीओ नवाबगंज जगमोहन बुटोला ने ग्रुप पर ही इंस्पेक्टर को आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुझे विवादित फोटो के बारे में अभी भोजीपुरा पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। पीएम-सीएम पर ओछी टिप्पणी की गई है तो यह गंभीर मामला है। इसमें आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात