{"_id":"5cb78ca9bdec2214031bd91a","slug":"171555532969-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा सुबह लौटी, भीड़ ने लव जिहाद बताकर थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा सुबह लौटी, भीड़ ने लव जिहाद बताकर थाना घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंगलवार दोपहर कोचिंग को निकली सुभाषनगर की लापता छात्रा बुधवार सुबह खुद थाने पहुंच गई। छात्रा ने घबराहट में खुद ही घर छोड़ने की बात कही। वहीं, उसके परिवार के साथ पहुंचे हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बताकर थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। सहपाठी को साथ रात भर छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट में सुबह पॉक्सो एक्ट भी जोड़ दी।
मंगलवार को कोचिंग जाने वाली 11 वीं की छात्रा लापता हो गई थी। छात्रा की मां ने रात में सुभाषनगर में रिपोर्ट कराकर बेटी को पड़ोसी द्वारा दूसरे समुदाय के सहपाठी संग देखने की बात कही थी। पड़ोसी से उसका झगड़ा हुआ और तब से वह लड़का उनकी बड़ी बेटी को फोन करके लगातारसफाई दे रहा है। उन्हें शक है कि उसी ने बेटी को अगवा किया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट लिखकर रात में ही लड़के को थाने बुलाकर लॉकअप में बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह छात्रा खुद थाने पहुंची और बताया कि सहपाठी का कुसूर नहीं है। वह पड़ोसी की बातों से घबराकर चौपुला से स्टेशन जाकर दिल्ली की ट्रेन में बैठ गई। रास्ते में बहन की कॉल आई कि नानी की तबियत खराब है तो रामपुर से ही लौट आई। रात भर सेटेलाइट बस स्टैंड पर बैठी रही और शेड में सो गई। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि छात्रा नाबालिग है। कार्रवाई मजबूत करने को मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। कोर्ट में उसके बयान के बाद कार्रवाई बढ़ेगी।
दूसरा मजहब दिखाकर बनाई फेसबुक आईडी
हिंदूवादी संगठन से जुड़े छात्रा के भाई के साथ कई अन्य संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को बरगला रखा है। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपने परिवार की लड़कियों की मदद से छात्रा से मोबाइल पर बात और चैट करता है। वह नाबालिग छात्रा का धर्म बदलवाकर निकाह करना चाहता है।
विज्ञापन
आरोपी बोला- मदद करके फंस गया
थाने में बैठा आरोपी बोला कि छात्रा उससे दो साल जूनियर है। उससे दोस्ती जरूर है। मंगलवार को दोस्तों के साथ जाते समय छात्रा रास्ते में भीगती मिली। उसने कोचिंग तक छोड़ने को कहा तो बाइक पर बैठा लिया। चौपुला पर जाम लगा था तो गली से बिहारीपुर कोचिंग की ओर चला। रास्ते में छात्रा का पड़ोसी लड़का मिला और उससे झगड़ा करने लगा। उसने छात्रा की बहन को कॉल कर दिया। वह छात्रा को छोड़कर जाने लगा तो उसने घर से अकेले भाग जाने की बात कही। तब उसने छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन का नंबर लिया और छात्रा से बात कराई। बहन ने डराया तो छात्रा उससे जिद करके चौपुला ले गई और वहां से कहीं चली गई। वह खुद घबरा गया था। इसलिए छात्रा की बहन को कई बार कॉल करके सफाई दी, फिर भी उसे फंसा दिया।