फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भतीजे ने चाचा को मारडाला

भतीजे ने चाचा को मारडाला

Wed, 03 Apr 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
भतीजे ने चाचा को मारडाला
बिजुआ(लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी। बटाई पर खेत का हिसाब करने आए चाचा को भतीजे ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। गुस्साए परिवार वालों ने आरोपी भतीजे को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। आरोपी को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना भीरा के गांव गोरिया निवासी राम सहारे (45) वर्तमान में दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी तीन बीघा जमीन भतीजे हरदयाल ने बटाई पर ले रखी है। होली पर राम सहारे गांव आए और हिसाब करने को कहा, लेकिन भतीजे ने उन्हें टरका दिया। इससे गुस्सा करके उन्होंने अपनी जमीन किसी और को बटाई पर देने की बात कही। इसी बात को लेकर मंगलवार रात 9.45 बजे दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि भतीजे हरदयाल ने चाचा राम सहारे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें परिवारवाले तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात से गुस्साए परिवार वालों ने आरोपी हरदयाल को लाठियों से पीटा, इससे वह भी घायल हो गया। भीरा इंस्पेक्टर राजित राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी की। इस दौरान मृतक के भतीजे एवं आरोपी हरदयाल के बड़े भाई सुधीर ने अपने भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि घटना जमीन दूसरे व्यक्ति को बटाई पर देने को लेकर हुई है। चाचा रामसहारे अपनी जमीन किसी अन्य को ठेके पर देना चाहते थे, इसी से हरदयाल खफा था।
विज्ञापन


थाना भीरा के गोरिया गांव में हत्या की सूचना मिली है, लेकिन अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed