{"_id":"5c55fc9ebdec22739e2a4ee9","slug":"171549139102-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा ट्रेनों में चोरी करने वाला कासगंज का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ा ट्रेनों में चोरी करने वाला कासगंज का गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ट्रेन में यात्रियों को नशा सुंघाकर बेहोश करने के बाद उनका सामान और मोबाइल लेकर रफूचक्कर होने वाले कासगंज के गैंग को जीआरपी ने दबोच लिया। पकड़े गए चार युवकों के पास नौ मोबाइल और 34 सौ रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने उन्हें जेल भेज दिया।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार, एसएसआई सत्यविजय सिंह, आरपीएफ एसआई किशनवीर, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, दिनेश, राजीव प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें प्लेटफार्म छह पर चार संदिग्ध युवकों के खड़े होने की सूचना मिली तो मौके पर जाकर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से सूटकेस, नौ मोबाइल और 34 सौ रुपये मिले। इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि आरोपी कन्हई, सत्यवीर, रामरतन और कृष्णा कासगंज के रहने वाले हैं। चारों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।