फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देवस्थान की चहारदीवारी के विवाद में पथराव, महिला घायल

देवस्थान की चहारदीवारी के विवाद में पथराव, महिला घायल

Thu, 31 Jan 2019 01:19 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
देवस्थान की चहारदीवारी के विवाद में पथराव, महिला घायल

विज्ञापन
बहेड़ी। खिरनी गांव के देवस्थान की चहारदीवारी बनाने पर दो पक्षों की तनातनी ने बुधवार देर रात बवाल का रूप ले लिया। एक पक्ष की आपत्ति के बाद दोपहर में अधिकारियों की मौजूदगी में सहमति बनने के बावजूद देर रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों तरफ से पत्थर चले। निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई। इसमें एक बुजुर्ग महिला चोटिल हो गईं। सीओ बहेड़ी और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस के अफसर गांव में ही डेरा जमाए हुए हैं।
खिरनी गांव के एक पक्ष के लोग वर्षोंपुराने देवस्थान की चहारदीवारी बनवा रहे थे। दूसरे पक्ष के मोहम्मद शाह का घर भी देवस्थान से सटा हुआ है। उन्होंने घर का रास्ता बंद हो जाने की बात कहते हुए एतराज जताकर काम रुकवा दिया। तनाव होने के बाद सीओ अशोक कुमार, एसडीएम व इंस्पेक्टर गांव पहुंचे। पंचायत में तय हुआ कि मोहम्मद शाह के घर का रास्ता की जगह छोड़ दी जाएगी। वह किसी तरह का एतराज नही करेंगे। उस वक्त मामला शांत हो गया। लेकिन रात को फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन


तीन-तीन बवालियाें को हिरासत में लिया
देर रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। जिसमें रहीसन नाम की बुजर्ग महिला के सिर पर ईट का टुकड़ा लगने से वह घायल हो गईं। सीओ अशोक कुमार व इंस्पेक्टर दलवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनो पक्षों की भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। बाद में दोनो पक्षों के तीन-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर मोहम्मद शाह अपनी घायल मां को लेकर थाने पहुंचे इन्हें इलाज कराकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप
दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मोहम्मद शाह का आरोप है कि वीरेंद्र आदि ने उनके घर पर चढ़ाई कर दी और पथराव करना शुरू कर दिया। उधर वीरेंद्र पक्ष का आरोप है कि मोहम्मद श्याह की मां घर में गिरने से घायल हुई। इसके बाद उन्होंने हमला किये जाने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। उसकी पत्नी गर्भवती है। इसलिए वह गांव आया हुआ था।


दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोपहर को दोनो पक्षों में देवस्थान की चारदीवारी को लेकर फैसला हो गया था। रात को झगड़ा के बाद पथराव किया गया है। गांव में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस इस मामले में सख्त एक्शन लेगी। - अशोक कुमार, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed