फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मकान बेचने का झांसा देकर ठग लिए 13 लाख, रिपोर्ट दर्ज

मकान बेचने का झांसा देकर ठग लिए 13 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Dec 2018 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
मकान बेचने का झांसा देकर ठग लिए 13 लाख, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। पीलीभीत के एक ठग ने महानगर कॉलोनी स्थित एक मकान का सौदा करके व्यापारी से 13 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी ने ठग और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस के गुरप्रीत सिंह की अयूब खां चौराहे पर वर्कशॉप हैं। गुरप्रीत का उनके परिचित राहुल ने पीलीभीत के मोहल्ला कबीर खां निवासी मुख्तार अहमद से महानगर कॉलोनी के एक मकान का सौदा कराया था। मुख्तार ने 28 जुलाई को 13 लाख रुपये लेकर गुरप्रीत के नाम मकान का इकारनामा कर दिया। बैनामा तीन महीने बाद करने की बात कही। गुरप्रीत का आरोप है कि बाद में मुख्तार मकान बेचने से मुकर गया। जब उससे रुपये वापस मांगे तो 22 नवंबर की शाम उसने कुछ साथियों के साथ वर्कशॉप पर आकर उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed