{"_id":"5c208ad7bdec2257235e66d7","slug":"171545636567-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्मफरोशों के रजिस्टर में शहर की लड़कियों के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस्मफरोशों के रजिस्टर में शहर की लड़कियों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर और किला पुलिस ने शनिवार दोपहर होटल और घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। रविवार को तीन महिलाओं समेत पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए। रैकेट संचालकों के रजिस्टर में शहर समेत दूसरे जिलों की लड़कियों के नाम मिले हैं, जो यहां आकर रुकती थीं। बरेली के ही अधिकांश लोग ग्राहक थे, जिनसे मोटी रकम वसूली जाती थी, इसमें से आधी रकम सेक्स रैकेट चलाने वाले रखते थे।
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने शनिवार को मन्नत गेस्ट हाउस में पहले सिपाहियों को भेजकर सेक्स रैकेट संचालन की तस्दीक कराई, बाद में टीम के साथ छापा मारकर गेस्ट हाउस मालिक कुलदीप सिंह और अलीगढ़ निवासी युवती को दबोच लिया। कुछ लोग भाग निकले थे। यहां पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। सुभाषनगर थाने में कुलदीप पहले बहानेबाजी करता रहा। पुलिस ने होटल का रजिस्टर सामने रखा तो स्वीकारा कि दिल्ली, फिरोजाबाद, मैनपुरी से लड़कियां बुलाता था। बोला- पहले भी उसके यहां ऐसे मामले पकड़े गए पर वह बचता रहा।
वहीं किला पुलिस ने कटघर के एक घर से रैकेट संचालक आंटी, अलीगढ़ की युवती और कीर्तिनगर निवासी ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी राजन पाठक को पकड़ा था। आंटी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद तीन साल से इसी धंधे में है। उसकी डायरी में बरेली व अन्य शहरों की युवतियों के नंबर मिले हैं, जिन्हें वह दूसरे जिलों तक भेजती थी। डील की आधी रकम उन्हें देती थी। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि रजिस्टर के नाम और नंबरों के आधार पर जांच की जाएगी कि और कौन लोग धंधे में संलिप्त हैं, सभी पर कार्रवाई होगी।