फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रुपये के विवाद में बेटे ने ही किया था मां का कत्ल

रुपये के विवाद में बेटे ने ही किया था मां का कत्ल

Tue, 04 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुपये के विवाद में बेटे ने ही किया था मां का कत्ल
किला के मोहल्ला केलाबाग में महिला शारदा देवी की हत्या उनके बेटे अमित ने ही की थी। सोमवार को पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। रुपये के विवाद में अमित ने पहले शारदा के सिर में तवा मारा, फिर गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। बाद में आग लगा दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा भी घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात केलाबाग स्थित घर में शारदा देवी (55) का जला हुआ शव मिला था। शारदा देवी की पांच वर्षीय पोती पाखी भी घर में घायल मिली थी। इस मामले में शारदा के बेटे अमित ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर, शुरू से ही बार-बार बयान बदलने से वह पुलिस के शक के दायरे में था। रविवार को पुलिस ने अमित की बेटी पाखी से पूछा कि दादी को किसने मारा तो उसने अमित की ओर इशारा कर दिया। देर रात पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर उससे सख्ती की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। अमित ने बताया कुछ दिन पहले सबमर्सिबल लगा था। उसका भुगतान करने को मां ने रुपये दिए थे लेकिन उसने रुपये खर्च कर दिए। मां ने रुपये लौटाने को दबाव बनाया तो शुक्रवार सुबह झगड़ा हुआ। मां ने रसोई में उसे दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह कमरे में चली गईं तभी अमित ने तवा से उन पर हमला कर दिया। मां ने अमित के बाल पकड़े तो उसने गला दबा दिया। इसके बाद वह गिर गईं और फिर उसने चेहरा-नाक पर तकिया रखकर उनका दम घोट दिया। मौत होने के बाद घर का कूड़ा कबाड़, पुराने अखबार और रिफाइंड डालकर आग लगा दी। झगड़े के बीच ही बच्ची को चोट लग गई। मां को मारने के बाद बच्ची को सुलाकर वह घर में ताला लगाकर चला गया। इसके बाद जब लोगों ने धुआं निकलने की सूचना दी तो उसने मां की हत्या का शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बोला, मां पत्नी को नहीं लाने दे रही थी
अमित बोला 2011 में उसकी शादी हुई थी और 2014 में अलगाव हो गया। वह अपनी पत्नी को दोबारा लाना चाहता था, वह नोएडा में रहती है। मगर मां उसे नहीं लाने दे रही थी। उनकी वजह से उसका परिवार बिखर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की पाखी पिता की बुआ के पास
अमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पाखी की सुपुर्दगी को लेकर पहले तो चिंतित रही, फिर मोहल्ले में ही रहने वाली उसके पिता की बुआ को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed