फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवाबगंज में बेखौफ बदमाशों ने सीनियर टीसी को मारी गोली, हालत नाजुक

नवाबगंज में बेखौफ बदमाशों ने सीनियर टीसी को मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में बेखौफ बदमाशों ने सीनियर टीसी को मारी गोली, हालत नाजुक
ओवरलोडिंग के विवाद में टोल
विज्ञापन

कर्मी को गोली मारी, गंभीर
बोलेरो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/ नवाबगंज। एनएच-2 हंडिया-कोखराज बाईपास टोलप्लाजा नवाबगंज पर ओवरलोड ट्रक से टैक्स की पर्ची कटाने को लेकर हुई बहस के दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने बूथ से खींचकर टोल कर्मी की पहले पिटाई की फिर उसे गोली मार दी। थाना नवाबगंज से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना की जानकारी पाकर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल टोल कर्मी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज के धरणीधर का पुरा गांव निवासी धीरज तिवारी (25) टोल प्लाजा नवाबगंज में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है। गुरुवार दिन में लगभग 3:30 बजे वह अपने ड्यूटी पर था। तभी एक चालक ने बालू लदा ओवरलोड ट्रक खड़ा कर दिया। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने सही ढंग से गाड़ी लगाने को कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटा। इसके बाद पर्ची काटने से मना किया, तो ट्रक चालक व टोलप्लाजा कर्मचारियों से बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टोल कर्मियों ने ट्रक के ओवरलोड होने की बात कहते हुए पर्ची कटाने को कहा लेकिन ट्रक चालक नहीं माना। विवाद के दौरान ही कौड़िहार की ओर से एक बोलेरो से दो लोग पहुंचे और धीरज तिवारी को बूथ से खींच कर बाहर निकाला। बेरहमी से पिटाई करते हुए सीने व पेट के बीच में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाया तो बदमाशों ने दूसरी गोली दाग दी, जो मिस कर गई। इस बीच बगीचे की रखवाली कर रहा माली अवध नारायण व विंडोमैन ने शोर मचाया तो बदमाश अपनी बोलेरो मोड़कर इलाहाबाद की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचे सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी व इंस्पेक्टर नवाबगंज शिशु पाल शर्मा ने टोल प्लाजा पर हुई घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी के वीडियो की तहकीकात की। धीरज तिवारी चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। मनोज कुमार, प्रमोद कुमार व छोटा भाई नीरज उसको लेकर एसआरएनअस्पताल पहुंचे, जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed