{"_id":"5ac1b2ba4f1c1bc5618b4f3a","slug":"171522643642-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी को गुमराह कर रहे क्राइम ब्रांच के दो सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजी को गुमराह कर रहे क्राइम ब्रांच के दो सिपाही
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
क्राइम ब्रांच के दो सिपाही एडीजी को गुमराह कर रहे हैं। तीन महीने पहले ट्रांसफर होने के बावजूद दोनों ने जनपद नहीं छोड़ा है। दोनों क्राइम ब्रांच टीम का हिस्सा बनकर काम कर रहे हैं, जबकि एडीजी कार्यालय की जानकारी में यही है कि दोनों अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंच चुके हैं।
एडीजी प्रेमप्रकाश ने जोन स्तर पर तीन महीने पहले ट्रांसफर किए थे। इस सूची में क्राइम ब्रांच टीम के सिपाही अंकुल और रामेंद्र का नाम भी शामिल था। दोनों को ट्रांसफर के बाद रिलीव होकर दूसरे जनपद में जाना था, लेकिन सेटिंग करके दोनों बरेली जनपद में ही बने हैं। पुलिस के एक बड़े अधिकारी के इशारे पर यह हुआ है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। अगर दोनों का ट्रांसफर हो चुका था तो उन्हें दूसरे जनपद में होना चाहिए। उनका तत्काल ट्रांसफर कर दिया जाएगा।