फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 तोला सोने के बदले थमा दिया कोयला

12 तोला सोने के बदले थमा दिया कोयला

Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
12 तोला सोने के बदले थमा दिया कोयला
12 तोला सोने के बदले थमा दिया कोयला - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

किशोरा बाजार के सांईं दवाखाना के स्वामी ने रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड बाबू की पत्नी से 12 तोले सोने के जेवर ठग लिए। पति-बेटे की शराब की लत छुड़ाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

सुभाषनगर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित गंगानगर निवासी तेजपाल रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड लिपिक हैं। उनकी पत्नी विमला देवी की बहन मुन्नी देवी किशोर बाजार में रहती है। करीब चार दिन पहले मुन्नी देवी के घर पर कार्यक्रम था। इसमें विमला देवी उनके पति तेजपाल और बेटा सुबोध भी गए थे। पिता-पुत्र ने यहां शराब पी। हंगामा भी हुआ। पति-बेटे की लत से परेशान विमला देवी ने किशोर बाजार में ही सांईं दवाखाना का बोर्ड देखा, जिसमें शराब की लत छुड़ाने का दावा किया गया था। इसके बाद दवाखाना स्वामी से संपर्क किया। उसने विमला से कहा कि उसे घर के सारे सोने के गहने डिब्बे में बंद कर शनिवार को लाने पड़ेंगे। गहने धोकर बचा पानी पिलाने से शराब छूट जाएगी। विमला घर में रखी चार सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक चेन, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कान के बुंदे और एक नथ डिब्बे में लेकर दवाखाना पर पहुंच गई। दवा खाना मालिक ने गहनों से भरा डिब्बा रख लिया और कुछ देर बाद ही एक बंद डिब्बा विमला को थमा दिया। कहा, इस डिब्बे को सोमवार को खोला जाए। उसने चार अगरबत्ती भी दीं, जिन्हें डिब्बे के पास सुलगाकर मंत्र जाप को कहा। विमला डिब्बा ने सोमवार को डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें कोयला भरा था। विमला देवी ने सोमवार शाम तेजपाल के साथ बिहारीपुर चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दुकान बंद मिली। मामले की जांच की जा रही है। यह दवाखाना किशोर बाजार में राजकुमार के घर के बाहर दुकान में किराए पर बाबा ने खोली है। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed