फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईवे पर हादसे रोकने का खाका तैयार

हाईवे पर हादसे रोकने का खाका तैयार

Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे रोकने का खाका तैयार
हाईवे पर हादसे रोकने का खाका तैयार
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बस में आग लगने से 25 जानें जाने के बाद प्रशासन जाग गया है। सड़क सुरक्षा समिति ने हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने और दुर्घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करने का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा, अहिलादपुर, जोरो प्वाइंट इन्वर्टिज यूनीवर्सिटी, जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा पर एंबुलेंस सेवा के साथ ही त्वरित कार्रवाई करने की कवायद शुरू की गई है।
राज्य मार्गों, मुख्य मार्गों के पांचवें किलोमीटर स्टोन पर हेल्प लाइन, साइन बोर्ड, जंक्शन सुधार पथ वे, फ्लाईओवर निर्माण, एंबुलेंस सेवा प्रदान करना, दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाने, नगरीय क्षेत्र में यातायात संकेतों और अन्य रोड फर्नीचर की स्थापना के लिए व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया। शहर में स्थापित सिग्नल व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग, नगरीय यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात नियंत्रण प्रणाली को लागू करना और रोड मार्किंग सिग्नल, साइनेज आदि कार्य करने का भी एजेंडा तैयार किया गया है। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था को बेहतर करने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात संकेत, रोड मार्किंग और सीसीटीवी कैमरे भी लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यह दस ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए
- शंका पुल (फतेहगंज पश्चिमी)
- मौर्य ढाबा (फतेहगंज पश्चिमी)
- धनेटा फाटक (फतेहगंज पश्चिमी)
- अखा मोड़ (बिशारतगंज)
- रिठौरा (हाफिजगंज)
- लभेड़ा (हाफिजगंज)
- बकैनिया चौराहा (हाफिजगंज)
- रिछा फाटक (देवरनिया)
- सेमी खेड़ा पेट्रोल पंप (देवरनिया)
- कठर्रा ढाल (देवरनिया)
सीट बेल्ट और हेल्मेट की होगी चेकिंग
सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े खराब वाहन हटाने के साथ ही चेकिंग करते हुए सीट बेल्ट, हेल्मेट, तीव्र गति, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस को निरंतर चेक करने, सभी विद्यालयों के सौ मीटर की परिधि में नो एंट्री जोन घोषित करने, सभी विद्यालयों के बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने का निर्णय भी सड़क सुरक्षा समिति ने लिया है। स्कूली वाहनों की फिटनेस निरंतर चेक की जाएगी। सभी विद्यालयों के सौ मीटर की परिधि में नो ट्रैफिक जोन घोषित करने के साथ ही बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के लिए नोडल टीचर नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed