{"_id":"5cd72750bdec22077f3ad332","slug":"161557604176-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान के खोखे से चोरी करने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बरेली। चोरों ने आधी रात के बाद पान का खोखा काटकर हजारों रुपये की सिगरेट, गुटखा आदि चोरी कर दिया। दुकानदार ने चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी के राजीव नगर के राकेश की पान की दुकान सेटेलाइट बस अड्डे के पास है। चार मई को चोरों ने खोखा काटकर तीन हजार रुपये कैश, सिगरेट आदि चोरी कर ली। शनिवार को राकेश दुकान पर बैठा हुआ था कि बिथरी चैनपुर का अनुज थैला लेकर सड़क पर जा रहा था। शक होने पर उसे रोककर थैला देखा तो उसमें दुकान से चोरी सिगरेट, गुटखा आदि थे। राकेश ने अनुज को पकड़ बारादरी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।