फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे

हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे

Tue, 30 Apr 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रत्याशी और सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा यकीन है। जनता का आभार जताते हुए कहा है कि खीरी लोकसभा क्षेत्र के लोग उन्हें दोबारा मौका देने जा रहे हैं। इसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ पर एकतरफा कमल वाला बटन दबाया गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लग रहा है कि विपक्षी ईवीएम खराब होने से लेकर तरह-तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के ये सुर उसकी हताशा बयां कर रहे हैं। क्षेत्र में वह कभी भी नेता बनकर नहीं जाते। हमेशा भाई और बेटा ही बनकर जाते हैं। बड़ी रेल लाइन बिछाने के लिए अथक प्रयास किया और पूरा जिला देश से जुड़ने जा रहा है। जो काम अधूरे रह गए हैं उन्हें जल्द पूरा कराना ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


‘भाजपा की जुमलेबाजी और विकास न कराने का मिला लाभ’
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद जफरअली नकवी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में जो वायदे किए थे, उनमें एक भी पूरे नहीं किये। वहीं भाजपा के सांसद जीतने के बाद क्षेत्र में भी नहीं गए। चुनाव के पहले और अब लोग यही कहते रहे कि जीते सांसद तो गांव आए ही नहीं। इसका मुझे लाभ मिला। लोगों ने मुझसे खुलकर कहा कि आपने काम भी कराया और इलाके में भी आते रहे, इसलिए इस बार वोट आपको ही दिया जाएगा। आज मुझे आभास हो गया है कि मेरी जीत सुनिश्चित है। भाजपा तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ती नजर आई। मतगणना के दिन मेरी यह बात सामने आएगी। ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर उसकी सेवा करके और क्षेत्र का विकास कराकर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन


डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगी
गठबंधन प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा कहती हैं कि वह डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगी। मुझे हर वर्ग का वोट मिला है। पिछली बार जब सपा सत्ता में आई तो उसने अपने सभी वादे पूरे किए थे। इस बार भी सपा अपने घोषणा पत्र की सभी घोषणाएं पूर्ण कराएगी। मतदान केंद्रों पह लोगों का प्रेम देखकर ही पता चल गया कि यह चुनाव जाति-बिरादरी का नहीं रह गया। लोगों ने मेरी आवाज को सुना, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है। 23 मई को जब मतगणना होगी तो मेरे वोटों को देखकर विरोधियों को मेरी बात का यकीन हो जाएगा। इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है। चुनाव जीतने के बाद मैं शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में और युवाओं, बेटियों व महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed