फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुखबिर ने डराने की कोशिश की पर चली गई मुन्ना की जान

मुखबिर ने डराने की कोशिश की पर चली गई मुन्ना की जान

Mon, 25 Mar 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुखबिर ने डराने की कोशिश की पर चली गई मुन्ना की जान
बरेली। इज्जतनगर का पीर बहोड़ा पशु तस्करी के लिए खासा बदनाम है। बावजूद पशु तस्करी से मुन्ना का कोई सीधा मतलब नहीं था। सूत्रों की मानें तो परिवार से जुड़ी किसी खास वजह से नवी रजा ने मुन्ना से रंजिश पाल ली थी। उससे अपने दोस्त पुलिसवालों की मदद से उसे कार से साइड मारने की कोशिश की। ऐसा करने से मुन्ना का सिर दीवार में लगा और वह गिर पड़ा। तब कार उसके ऊपर चढ़ गई। उसे मरा जानकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जिले भर में पशु तस्करी मामलों में पीरबहोड़ा के लोग पकड़े जाते हैं। बस्ती के अधिकांश लोगों का काम पशुओं का व्यापार और कटान है। मुन्ना के परिजन भी पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। हालांकि मुन्ना इस धंधे से दूर था। मृतक के परिजन जवाब नहीं दे पा रहे थे कि मुन्ना की नवी रजा या सिपाहियों से क्या दुश्मनी थी ? भाई गुड्डू का कहना था कि नवी लोगों को धमकाकर वसूली करता है। रुपये न देने पर पुलिस से पकड़वा देता है। शायद मुन्ना से भी वसूली की कोशिश की हो। वहीं मौके पर चर्चा थी कि मुन्ना की किसी युवती से नजदीकी पर नवी को एतराज था। वह उसे पहले धमका चुका था और इस बार भी उसका इरादा कुछ ऐसा ही था।
विज्ञापन


‘तहरीर के आधार पर रिपोर्ट करा दी है। परिजनों का कहना है कि मुन्ना ने मरने से पहले ये बातें बताई थीं। घटना का कोई चश्मदीद भी नहीं है। सिपाही या सिपाही की वर्दी में कौन लोग थे, ये भी स्पष्ट नहीं है। विवेचना में सच सामने लाया जाएगा। नवी रजा की भी तलाश करा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed