फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शस्त्र लाइसेंस में आपराधिक इतिहास छिपाने पर रिपोर्ट दर्ज

शस्त्र लाइसेंस में आपराधिक इतिहास छिपाने पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Jan 2019 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस में आपराधिक इतिहास छिपाने पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली। भाजपा चेयरमैन प्रदीप जायसवाल उर्फ लल्लन और मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष रमेश मौर्य के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय की जांच के बाद आईजी ध्रुव कांत ठाकुर ने एसएसपी मुनिराज जी. से रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इस मामले की शुरुआत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पांडेय की शिकायत पर हुई थी। उनके आरोप थे कि रमेश मौर्य के खिलाफ बारादरी, इज्जतनगर थानों में मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके उनका शस्त्र लाइसेंस बन गया। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि इस मामले की जांच में सामने आया कि प्रशासकीय दस्तावेजों में पिछले आपराधिक रिकार्ड के कॉलम को रमेश मौर्य और प्रदीप जायसवाल ने खाली छोड़ दिया था। उन्होंने प्रशासन को प्राथमिक स्तर पर गुमराह किया था। दूसरे स्तर पर गलती थानों पर सत्यापन कराने के दौरान हुई। उनकी जांच में शस्त्र लाइसेंस के कागजात और पते को सत्यापन करने वाले आठ इंस्पेक्टर भी जांच में घिरे हैं। एसपी क्राइम ने उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए हैं। प्रदीप जायसवाल का नाम, पता सत्यापित करने वाले इंस्पेक्टर सिंकदर खां, रमेश मौर्य के शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति करने वाले दो फरवरी 2007 को एसआई रामेंद्र सिंह, 25 जनवरी 2010 को एसआई राहुल, चार सितंबर 2011 को एसआई भोलू सिंह भाटी, 15 अगस्त 2013 को एसआई अरुण चतुर्वेदी, सात फरवरी 2014 को एसआई अमित कुमार, 27 अक्तूबर 2014 को चौकी इंचार्ज जगतपुर रहे एसआई केपी सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है। जल्द उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed