{"_id":"5b7f01fb42c79246452df0ba","slug":"161535050235-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर बिलपुर स्टेशन ही क्यों है लुटेरों का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर बिलपुर स्टेशन ही क्यों है लुटेरों का अड्डा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध वेंडरों का सामान बेचने के दौरान ट्रेन में लूटपाट करके बिलपुर स्टेशन पर उतरने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। तीन दिनों से स्टेशन पर चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी जाती है। आरपीएफ का दावा है जंक्शन पर अवैध वेंडर नहीं है, लेकिन दूसरी स्टेशन पर वारदात होती है तो उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
वेेेंडर बनकर ट्रेनों मे लूटपाट कर पिछले महीने में 11 बार चेन पुलिंग से साबित हुआ है, अवैध वेंडरों के तार बिलपुर रेलवे स्टेशन से जुड़े हैं। इसका खुलासा दो दिनों से लगातार हुई चेन पुलिंग से है। सिग्लन डाउन होने के बाद चेन पुलिंग करके 21 अगस्त की दोपहर करीब सवा बारह बजे बिलपुर रेलवे स्टेशन से रन थ्रू गुजरने वाली सुपरफास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस चेन पुलिंग करके सात मिनट रुकना और 22 अगस्त को बिलपुर और मीरानपुर कटरा के बीच न्यू जलपाई गुड़ी का दस मिनट रोकना अवैध वेंडरों का ही काम है। रेलवे वालों का कहना है कि बिलपुर स्टेशन ट्रेन रुकने के बाद कुछ बेचने वाले लोग उतरते हुए देख गए जो स्टेशन के बने खंडहर क्वार्टरों में गए थे। कई अपराधियों ने स्टेशन के क्वाटरों मे रेल कर्मियों से सांठ-गांठ करके उनमे अपना अस्थाई निवास बना लिया है। बहरहाल बिलपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर सक्रिय हैं। दूसरी ओर जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर का कहना है कि जंक्शन से अवैध वेंडरों का सफाया हो चुका है। दूसरे स्टेशनों पर क्या हो रहा है, यह जिम्मेदारी जीआरपी की है।