फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor dies after after consuming mango

हानिकारक कैमिकल लगे आम खाने से हुई थी बच्ची की मौत

Thu, 21 Jun 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 21 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Minor dies after after consuming mango
कार्बाइड से पका आम खाकर जिंदगी गंवाने वाली मासूम की लाश को बुधवार दोपहर कब्र खोदकर निकाला गया। एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजाया गया। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। इस मामले में लड़की के पिता की तरफ से गांव में फेरी लगाकर फल बेचने वाले और आम सप्लायर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कार्बाइड से पकाए गए आम खाने से छह साल की बच्ची अनुष्का पुत्री ज्ञानचंद की मौत हो गई थी। अनुष्का की तीनों सगी बहनें प्राची, संगीता, स्वाति और पड़ोस के देवीदास की 13 साल की बेटी काजल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। ज्ञानचंद की तहरीर पर पुलिस ने कुरतरा के फेरी वाले दयाराम और कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के नई बस्ती निवासी आम सप्लायर जगदीश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक सप्ताह बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के पास बहगुल नदी किनारे जमीन में दबाई गई अनुष्का की लाश निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed