फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्री के पौत्र की बाइक से टकराया ई रिक्शा, ड्राइवर की धुनाई

मंत्री के पौत्र की बाइक से टकराया ई रिक्शा, ड्राइवर की धुनाई

Tue, 19 Jun 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 19 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के पौत्र की बाइक से टकराया ई रिक्शा, ड्राइवर की धुनाई
file photo - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के एक कद्दावर मंत्री के पौत्र की बाइक से ई-रिक्शा टकराने पर ड्राइवर को मंत्री के लोग खींचकर ले गये। पहले उसकी धुनाई की फिर मंत्री के स्क्वाड की गाड़ी से बारादरी थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई। देर शाम पुलिस ने नाबालिग ई-रिक्शा चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हजियापुर का रहने वाला सत्रह वर्षीय किशोर ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि सोमवार को वह शहामतगंज से ईंट पजाया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने अचानक बाइक मोड़ दी। उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी ई-रिक्शा बाइक से टकरा गया। बाइक सवार युवकों में से एक ने खुद को मंत्री का पौत्र बताया। उसके फोन करने पर कुछ लोग आ गए और उसे पकड़कर ले गए। वहां पहले उसकी पिटाई की गई फिर उसे बारादरी थाने लाकर पुलिस के हवाले किया गया। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पचौरी के मुताबिक मंत्री की तरफ से तहरीर नहीं आने पर ई-रिक्शा चालक का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed