फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अजमेर के बाबा के चक्कर में फंसी छात्रा, डेढ़ लाख गंवाये

अजमेर के बाबा के चक्कर में फंसी छात्रा, डेढ़ लाख गंवाये

Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अजमेर के बाबा के चक्कर में फंसी छात्रा, डेढ़ लाख गंवाये
अजमेर के बाबा ने छात्रा से डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

घरवालों को पता चला तो बारादरी थाने में सौंपी तहरीर
बरेली। एमएससी की एक छात्रा को परेशानियों से निजात दिलाने का झांसा देकर अजमेर के एक बाबा ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। बैंक बैलेंस कम होने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बारादरी थाने में तहरीर सौंपी है।
फाल्तूनगंज की रहने वाली मधु वर्मा की तहरीर के मुताबिक उनकी बेटी नेहा एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। अप्रैल 2017 में वह परेशान थी। एक विज्ञापन में अजमेर के बाबा का नंबर मिलने के बाद उसने संपर्क किया तो बाबा ने बातों में फंसाकर पंजाब नेशनल बैंक में खुले नईम मलिक के खाते में कई किस्तों में डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिए। उन्होंने बताया कि बाबा ने सबूत मिटाने के लिए उनकी बेटी से बैंक की पर्चियों को जलाकर उसकी राख अपने ऊपर से सात बाद फिराकर फेंकने को कहा। इस तरह से उसने लेनदेन के सबूत भी मिटा दिये। अब बाबा के नंबर भी बंद जा रहे हैं। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार ने कुछ बैंक स्टेटमेंट सौंपे हैं, जिनके जरिये संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं नंबरों की सर्विलांस से लोकेशन ली जा रही है।
विज्ञापन

------------------

पतजंलि की फ्रैंचाइजी के नाम पर ठगी
बरेली। पतजंलि की फ्रैंचाइजी देने का झांसा देकर एक जालसाज ने सवा लाख रुपये ठग लिये। जनकपुरी निवासी सरिका गुप्ता के मुताबिक हरिद्वार के पतजंलि आयुर्वेदिक संस्थान की फ्रैंचाइजी लेने 18 फरवरी को फोन पर बात एक कॉल सेंटर के जरिये हुई थी। उन्हें एक ईमेल पर फार्म भरकर भेजने को कहा गया। जिसके बाद खुद को पतजंलि के मैनेजर बताने वाले प्रमेंद्र श्रीवास्तव से बात हुई। उन्होंने अपने पतजंलि के हरिद्वार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए 25 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चाढ़पुर में जमा कराने को कहा। 21 फरवरी को जमा कराने के बाद उनसे दो लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। जिसपर उन्होंने अपनी बेटी के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उन्हें न तो माल भेजा गया और न ही रुपया ही लौटाया गया। जब उन्होंने हरिद्वार स्थित पतजंलि कार्यालय में जाकर संपर्क किया तो सामने आया वहां प्रमोद नाम का शख्स काम नहीं करता है। यह धोखाधड़ी पतजंलि की लीगल सेल में दर्ज कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डॉक्टर से बीमा पालिसी के बोनस के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
बरेली। डॉक्टर से बीमा पालिसी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी होने के बाद प्रेमनगर में छह ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीरसावरकर नगर के लक्ष्मीपुरम में रहने वाली डॉ. शेर सिंह के मुताबिक रिलायंस बीमा पालिसी के बोनस के नाम पर उन्हें 16 मार्च से 22 मार्च के बीच दो नंबर से फोन आये। उनसे अशोक मौर्य, श्वेता सिंह, सुरेश यादव, राहुल सिंह, सतीश अग्रवाल और सतीश अरोरा ने बातचीत की। कई किस्तों में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए। फिर करीब 25 हजार रुपये और खातों में जमा कराने को कहा। उन्होंने हेड ऑफिस फोन किया तो बताया गया कि उनका बीमा पालिसी का खाता कुछ समय पहले बंद किया जा चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed