फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म पीड़िता के घर हमला उठा ले जाने की कोशिश

दुष्कर्म पीड़िता के घर हमला उठा ले जाने की कोशिश

Mon, 21 May 2018 01:26 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के घर हमला उठा ले जाने की कोशिश
सीबीगंज। दुष्कर्म का दंश झेल चुकी युवती पर दबाव बनाने के लिए बदमाशों ने उसके घर पर हमला कर दिया। दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उनके शोर मचाने पर बदमाशों को भागना पड़ा। इस हमले से दुष्कर्म पीड़िता दहशत में है। देर रात पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ रिजवान कुरैशी ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के फ ोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। पुलिस ने युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पीड़िता को फिर से परेशान करने लगा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो दोबारा आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि शनिवार रात को आरोपी अपने साथियों के साथ दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा। घर में सभी सोये हुए थे। किसी भारी चीज से मेन गेट के ताले पर प्रहार किया। इससे पीड़ित युवती और उसके मां-बाप जाग गए। उन लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी वहां से भाग गए। रेप पीड़िता ने इस घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन


एक आरोपी की पहचान के आधार पर पीड़िता ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। लड़की की पुरानी मुकदमे बाजी भी चल रही है।- वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सीबीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed