फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाकरगंज से गायब दो मासूम सात किमी दूर सीबीगंज से मिले

बाकरगंज से गायब दो मासूम सात किमी दूर सीबीगंज से मिले

Thu, 12 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बाकरगंज से गायब दो मासूम सात किमी दूर सीबीगंज से मिले
फोटो ---
विज्ञापन

बाकरगंज से गायब दो मासूम सात किमी दूर सीबीगंज में मिले
- पुलिस मान रही भटकते हुए वहां पहुंचे होंगे
परिवार के मुताबिक खेलते हुए इतनी दूर पहुंचना मुमकिन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज। बाकरगंज में घर के पास खेल रहे दो मासूम लापता होने के चार घंटे बाद सात किमी दूर सीबीगंज से बरामद हुए। यह बच्चे सीबीगंज तक भटकते हुए पहुंचे या किसी साजिश के तहत उन्हें कोई वहां छोड़ गया, इसका पता नहीं चल सका है। बच्चों को गायब देख परिवार में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर परिजन थाना सीबीगंज पहुंचे और बच्चों को अपने साथ घर ले गए।
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी प्रेमपाल के मुताबिक उनकी पत्नी पिंकी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका पांच वर्षीय बेटा धर्मपाल और चार वर्षीय भतीजी पायल घर के पास चौराहे पर खेल रहे थे। कुछ देर बाद बच्चे गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बुधवार शाम चार बजे परिवार को पता चला कि सीबीगंज थाने में दो बच्चे हैं। कुछ राहगीरों को बच्चे सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन

परिजन तुरंत थाना सीबीगंज थाने पहुंचे। परिजनों ने बच्चों से पूछा कि यहां कैसे आ गए? कोई तुम दोनों को उठा कर लाया? इस पर बच्चे सटीक जवाब नहीं दे सके। पुलिस बच्चों के भटककर वहां पहुंचने का संदेह जता रही है लेकिन परिवार इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि मासूम बच्चे पैदल बाकरगंज से सात किलोमीटर का सफर तय करके सीबीगंज कैसे पहुंच गए। बच्चे साढ़े नौ बजे बाकरगंज में थे और करीब एक बजे सीबीगंज पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed