फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एग्रीमेंट के बाद भी नहीं दिया किराया

एग्रीमेंट के बाद भी नहीं दिया किराया

Sat, 24 Mar 2018 08:55 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
एग्रीमेंट के बाद भी नहीं दिया किराया
रिटायर रेलवे ड्राइवर ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

बरेली। जिम संचालक ने एग्रीमेंट के बाद भी मकान मालिक को किराया नहीं दिया है। पीड़ित मालिक ने एसएसपी से संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रेलवे के रिटायर ड्राइवर महेश उपाध्याय ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने सुभाषनगर में मकान बनवाया। नवंबर, 2017 में उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा आदेश बाजपेई को जिम खोलने के लिए किराए पर दे दिया। एग्रीमेंट के बाद उन्होंने चाबी आदेश को दे दी। कई बार मांगने पर जनवरी में एक महीने का किराया दिया। अब दो महीने से उसने न तो किराया दिया है और न ही बिजली का बिल। 12 मार्च को जिम संचालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, यही नहीं एक झूठी तहरीर भी पुलिस ऑफिस में दे दी। महेश उपाध्याय ने चेतावनी दी है कि जिम संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed