फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Property dealer dies in road accident; associate critical.

Barabanki News: सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, साथी गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Property dealer dies in road accident; associate critical.
माती। किसान पथ की सर्विस लेन पर पल्हरी के निकट रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों करीब 12 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रॉपर्टी डीलर गौरव सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटी भीड़ में शामिल बबुरिहा गांव निवासी शकील ने बताया कि गौरव उसके दोस्त थे। मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाले गौरव वर्तमान में लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में मानस गार्डन के पास मकान बनवाकर रह रहे थे। रविवार देर शाम वह बस्ती निवासी अपने साथी वैभव के साथ स्कूटी से अयोध्या-लखनऊ हाईवे की ओर जा रहे थे। पल्हरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के करीब 12 मिनट तक दोनों घायल सड़क पर पड़े तड़पते रहे। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई। यहां गौरव की मौत हो गई, जबकि वैभव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गौरव प्लाटिंग और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed