{"_id":"594754294f1c1bd7578b45da","slug":"161497846825-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली होकर कुतुबखाना नहीं
जा सकेंगे चार पहिया वाहन
कुतुबखाना चौराहा पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने नये सिरे से डायवर्जन लागू कर दिया है। अब कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन कुतुबखाना तक नहीं जा सकेंगे। साथ ही अब शाम को यातायात पुलिस रिफ्लेक्टर वाली जैकेट में नजर आएगी। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने मीटिंग के बाद सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि कोहाड़ापीर की तरफ से कुतुबखाना चौराहा की तरफ पहले ही चार पहिया और तीन पहिया वाहन के आने पर पाबंदी लगी हुई थी। रविवार को यातायात पुलिस ने कोतवाली की तरफ से भी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर कुतुबखाना चौराहा की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी है। कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहनों को नावेल्टी से डायवर्ट करके बिहारीपुर रोड के जरिये नगर निगम पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। इसके बाद गाड़ियां आगे नहीं जा सकेंगी।