{"_id":"5d1a6f468ebc3e3cae789431","slug":"156201348819-bareilly-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदागरान में मौलाना तौकीर के घर तीस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सौदागरान में मौलाना तौकीर के घर तीस लाख की चोरी
विज्ञापन
बरेली। नबीरे आला हजरत और इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के घर करीब तीस लाख की चोरी हो गई। मौलाना तौकीर रविवार शाम को ही पत्नी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे, रात को ही चोरों मेन गेट का ताला खोलकर पूरा घर खंगाल लिया। सोमवार को चोरी का पता लगने के बाद पुलिस अफसरों ने फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया। मौलाना तौकीर के साले की तहरीर पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मौलाना तौकीर रजा का इकलौता बेटा आस्ट्रेलिया में पढ़ता है। रविवार शाम मौलाना तौकीर भी घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ दिल्ली चले गए। सोमवार शाम छह बजे उनके ड्राइवर रईस रजा पेड़ों में पानी और मछलियों को दाना डालने आए तो मेन गेट का ताला खुला देखकर चौंक गए। रईस ऊपर पहुंचे तो छत की गैलरी और कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। अंदर सेफ से लेकर बेड बॉक्स में रखा सामान तक अस्तव्यस्त पड़ा था। रईस की सूचना पर मौलाना तौकीर के साले अतहर कुछ लोगों के साथ घर पहुंचे। सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया। एसएसआई अली हसन, बिहारीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह के मौका मुआयना करने के बाद सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मौलाना के परिवार और परिचितों से भी बात की। नौकरानी नुसरत के भी बयान दर्ज किए गए। मौलाना से फोन पर बात करने के बाद अतहर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई जिसमें करीब 25 लाख के जेवर और पांच लाख कैश की चोरी होने का जिक्र है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।