फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बस में बैठे बरेली के यात्री का सिर टोल बूथ से टकराया, मौत

बस में बैठे बरेली के यात्री का सिर टोल बूथ से टकराया, मौत

Mon, 01 Jul 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बस में बैठे बरेली के यात्री का सिर टोल बूथ से टकराया, मौत
रजबपुर (अमरोहा)। रविवार शाम पांच बजे हापुड़ डिपो की बस दिल्ली से बरेली जा रही थी। बस में बरेली के जाफरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अरबाज पुत्र शेर अली भी सवार थे। वह सबसे पिछली सीट पर बैठे थे। बस जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तो ड्राइवर ने टोल कटवाने के लिए बस को रोक लिया। तभी अरबाज खिड़की से सिर बाहर निकाल कर झांकने लगे। ड्राइवर ने बस चलाई तो अरबाज का सिर टोल के बूथ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि अरबाज का सिर फट गया। खून की बौछार शुरू हो गई। टोल कर्मियों ने ड्राइवर को जानकारी दी तो वह बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि युवक के परिवार को जानकारी दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


करंट लगने से बरेली के श्रमिक की मौत
बागेश्वर। जिले के बिलोना में करंट लगने से बरेली के श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मूलरूप से ग्राम सिंगोथी, थाना बहेड़ी निवासी 23 वर्षीय राजीव कुमार बिलौना में एक अतिथि गृह में मजदूरी करते थो। शनिवार को वह सिंगल लाइन विद्युत तार को सही करते समय करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। अन्य मजदूर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजीव के परिजन यहां पहुंच गए। ब्यूरो
विज्ञापन


शारदा में डूबे बरेली के किशोर का शव मिला
टनकपुर (चंपावत)। बरेली शहर के गुसाई गौंटिया निवासी 16 वर्षीय सतीश पटेल पुत्र स्व. विजय कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ 25 जून को बरेली से दो बाइक पर मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। दर्शन कर अगले दिन सुबह सभी दोस्त बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से पूर्व शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच सतीश नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब गया था। घटना के बाद से जल पुलिस के जवान और स्थानीय तैराक नदी में सतीश की खोज में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर नदी में किशोर का शव उतराता मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed