फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा गरीबपुरा, एक घायल

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा गरीबपुरा, एक घायल

Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा गरीबपुरा, एक घायल
बहेड़ी। गरीबपुरा गांव में दस बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। उनमें पहले गाली गलौच हुआ फिर जमकर हवाई फायरिंग हुई। घटनास्थल गांव के करीब होने के कारण गोलियों की आवाज से ग्रामीण सहम गए। वहीं एक पक्ष का युवक हाथ में छर्र्रे लगने से घायल हो गया। यूपी 100 पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

गरीबपुरा गांव के चौधरी धर्मपाल सिंह ने अपनी दस बीघा जमीन हरवीर सिंह की पत्नी प्रीति को कई साल पहले बेच दी थी। इस जमीन का बैनामा भी हो चुका है। दोनों रिश्तेदार थे, इस कारण कुछ समय तक धर्मपाल जमीन को जोतते रहे। इसके बाद उन्होंने कब्जा देने से इनकार कर दिया। करीब दस साल से जमीन के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। एक दिन पहले हरवीर सिंह खेत पर कब्जा लेकर जुताई भी कर आए। इधर रविवार शाम को दोनों पक्ष खेत पर आमने सामने आ गए, इसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं। कई राउंड हुई फायरिंग से गरीबपुरा गांव के लोग सहम गए। फायरिंग में एक पक्ष के धर्मपाल सिंह के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के हरवीर सिंह का भतीजा भी घायल हो गया। हरवीर सिंह का कहना है कि जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चला, जिसे वह जीत भी गया, लेकिन उसके बाद भी धर्मपाल उसे कब्जा देने में आनाकानी कर रहा था। उधर दूसरे पक्ष के धर्मपाल का कहना है कि वह खेत पर चरी काटने गया था, इतने में हरवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

जमीन किसकी थी, किसने खरीदी ये दूसरा मैटर है, फिलहाल गोली चलाकर अराजकता फैलाना बर्दाश्त नहीं होगा। दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई के आदेश इंस्पेक्टर को दिए गए हैं। - आलोक अग्रहरि सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed