फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे

Sun, 30 Jun 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे
बरेली। अलीगंज के गांव रफियाबाद निवासी देवेंद्र कुमार से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर जान पहचान के शख्स ने लाखों रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि उनके फरीदपुर निवासी एक दोस्त ने उनकी मुलाकात दातागंज निवासी एक व्यक्ति से पिछले साल कराई थी। उनके मुताबिक उसने जिला हरदोई में भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने की बात की थी। इसके लिए उन्होंने पिछले वर्ष 26 अगस्त को अलीगंज के गांव चुराह नवदिया निवासी एक परिचित के घर कई लोगों की मौजूदगी में तीन लाख रुपये उस व्यक्ति को दिए। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद आरोपी उन्हें टरकाने लगा। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी पर उसने उन्हें एक नियुक्ति पत्र दे दिया। उसे लेकर जब वह हरदोई पहुंचे तो वह फर्जी निकला। शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो देवेंद्र शनिवार को शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed