{"_id":"5d1784118ebc3e3c787cfcaf","slug":"15618222042-bareilly-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोथा मोहल्ले के पांच घरों में जेवरात समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोथा मोहल्ले के पांच घरों में जेवरात समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोथा खेल मोहल्ले में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक-एक करके चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोर पांचों घरों से नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए।
चोरों ने सबसे पहले किस घर को निशाना बनाया, यह तो गृहस्वामियों को भी नहीं पता लेकिन शनिवार सुबह में जाग होने पर लोगों ने घरों में सामान बिखरा पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। इलेक्ट्रिक सामान के विक्रेता फईम और उसके भाई असलम के कमरे से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात समेत नकदी समेट ली। भाई असलम के घर से भी तमाम सामान समेट लिया।
इसके अलावा चोरों ने टेलर मास्टर अरशद उल्ला, मैकेनिक शवाब अहमद, निसार उल्ला और नदीम के घरों से भी हाथ साफ कर लिया। कमरे में खूंटी पर टंगी नदीम की पेंट की जेब से सात हजार, शवाब की अलमारी में से आठ हजार, अरशद के घर से 57 सौ और निसार उल्ला के कमरे से 32 सौ रुपया चोर निकाल ले गए। सुबह में गृहस्वामियों ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। तहकीकात के दौरान पुलिस को ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है जो उसे चोरों तक पहुंचा सके। बता दें कि घटनास्थल पुलिस चौकी के नजदीक है।