फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर लाखों ठगे, रिपोर्ट

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर लाखों ठगे, रिपोर्ट

Sat, 29 Jun 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर लाखों ठगे, रिपोर्ट
बरेली। एक फर्जी कंपनी ने विज्ञापन लगाकर मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। इसकी शिकायत थाने में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह अधिकारियों के पास पहुंची। साइबर जांच का विषय बताकर पुलिस पीड़ित को टहलाती रही। घटना के कई महीनों बात थाना इज्जतनगर में घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज की गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव छोटी बिहार निवासी चंद्रपाल ने बीते वर्ष जुलाई में एक कंपनी से अपनी जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाने की बात की थी। चंद्रपाल के मुताबिक कंपनी के कहे अनुसार उन्होंने बीते वर्ष सात जुलाई से 28 अक्तूबर तक करीब 5,66,850 रुपये फीस के नाम पर कंपनी के खाते में जमा किए थे। इसके बावजूद को कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर उन्हें संदेह हुआ तो रुपये भेजना बंद कर दिए और पुलिस से शिकायत की। चंद्रपाल के मुताबिक पहले तो थाना पुलिस ने साइबर जांच के नाम पर सेल भेजा, जहां उन्हें करीब करीब तीन महीने जांच के नाम पर टहलाया। फिर थाने पुलिस मामले में उनकी ही गलती दिखाकर जांच के नाम पर उन्हें आए दिन टहलाने लगे। एक थानाध्यक्ष ने तो उन्हें यह तक कह दिया कि आपके पास रुपये ज्यादा हैं, आप जैसे लोग ही पुलिस की परेशानी बढ़ाते हैं। हार कर पीड़ित ने रिपोर्ट और कागज वापस मांग लिए तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed