फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेड़ के विवाद में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या

मेड़ के विवाद में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Jun 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेड़ के विवाद में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या
भमोरा (बरेली)। पुरानी मेड़ की रंजिश को लेकर चचेरे चाचा ने प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देेहात ने मुआयना कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए है। उधर, गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

ब्राह्मपुर गांव की प्रधान सीता के पति रमेश ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे उनका भाई 30 वर्षीय जंडेल सिंह खेत की मेड़ बांधने गया। वहां पहले से ही मौजूद गांव निवासी वेदपाल (चचेरा चाचा), उसका बहनोई सूरजपाल और भांजा दौलत पुत्र सूरजपाल निवासी खेरेे मुड़िया थाना इज्जतनगर थे। मेड़ बांधने से इनकार करते हुए ये लोग गालीगलौज करने लगे। जंडेल ने विरोध किया तो वेदपाल ने तमंचा निकालकर जंडेल के सीने में गोली मार दी। इससे वह चीखते हुए वहीं गिर गया। सूचना पर वह अपने रिश्तेदार अर्जुन सिंह के साथ वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। पहले वे जंडेल को लेकर थाने और फिर सीएचसी पहुंचे। वहां जंडेल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने भाई रमेश की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली और शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह के साथ ही सीओ आंवला रामप्रकाश ने सीएचसी पहुंचकर परिवार से जानकारी ली। इसके बाद गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मेड़ को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पुराना है मेड़ का विवाद
गांव निवासी नेकसहाय और वेदपाल आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। दोनो का गांव में एक पुश्तैनी खेत के बंटवारे को लेकर डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। इसमें नेकसहाय पक्ष के रमेश ने बताया कि वह दो बार वह मेड़ बंधवा चुके हैं पर आरोपी सहमत ही नहीं होता है। डेढ़ साल से यही विवाद चल रहा है जिसके चलते गोली मारकर भाई की हत्या की गई। जंडेल के पिता ने बताया कि जंडेल चार भाइयों में सबसे छोटा है। पत्नी नन्ही का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। गांव में घटना को लेकर दहशत है। लोगों को भय है कि घटना के प्रतिशोध में कोई और घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed