{"_id":"5d0fd5308ebc3e2ad6490540","slug":"156131868710-bareilly-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन राज न खोलती तो और बढ़तीं हैवान की हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छोटी बहन राज न खोलती तो और बढ़तीं हैवान की हरकतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म का सिलसिला यूं ही जारी रहता, अगर छोटी बेटी मां के सामने राज न खोलती। आरोपी अपनी दबंगई के बल पर पूरे परिवार को दबाकर रखता था। अब वो फरार हो गया है।
पीड़ित किशोरी का पिता अपने मकान में तीन अन्य भाइयों के साथ अलग-अलग कमरों में रहता था। एक प्लाइवुड फैक्ट्री में ठेकेदार का मुंशी होने की वजह से वह आर्थिक रूप से सक्षम है। जबकि उसके अन्य भाई आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके चलते आरोपी अपने सभी भाइयों पर रौब दिखाता था। किसी भी भाई को अपने कमरे के आसपास भी भटकने नहीं देता था। वहीं बीवी को बात-बात पर बुरी तरह पीटता था। इस वजह से अन्य परिजन उसके कमरे की तरफ नहीं जाते थे। जब उसकी पत्नी घर पर नहीं होती थी तो वह बड़ी बेटी से दुष्कर्म करता था। बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसी कारण डरी सहमी लड़की दो साल तक मां को कुछ नहीं बता पाई। अगर उसकी छोटी बहन अपने पिता का राज नहीं खोलती तो न जाने कब तक दरिंदा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहता। गांव का हर व्यक्ति घटना सुनकर दंग रह गया है। हर कोई ऐसे पिता को कोस रहा है। लोग उसे फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई भी पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा घिनौना काम न कर सके।
नौ महीने पहले भी हुई ऐसी घटना
सीबीगंज। अक्टूबर माह में इसी तरह की एक घटना थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में हुई थी। यहां भी एक पिता अपनी पुत्री के साथ दो वर्षों से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। एक दिन जब पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने अपने पति से इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी पिता ने पहले अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या की और फिर अपनी पत्नी को भी मार डाला। घटना को छिपाने के लिए दोनों की लाश गांव से करीब दो किमी दूर गन्ने के एक खेत में डाल दीं। इसके बाद आरोपी पिता अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाश करने का ड्रामा करता रहा। बाद में मां-बेटी के कंकाल गन्ने के खेत से बरामद हुए थे। कंकाल के पास से मिले कपड़ों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई थी।