{"_id":"5d0e7dcd8ebc3e67cc6d5c33","slug":"156123078118-bareilly-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयान मर्डर केस- अयान के दो मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयान मर्डर केस- अयान के दो मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के छात्र अयान की हत्या में पुलिस को नई जानकारियां मिल रही हैं। अयान के पास दो मोबाइल थे जिनमें से एक की जानकारी परिवार को भी नहीं थी। अब दोनों नंबरों की डिटेल निकलवाई जा रही है। थाने में बैठे मदरसा शिक्षक को क्लीनचिट भी मिल सकती है।
मंगलवार रात चेतना कॉलोनी से लापता हाईस्कूल छात्र अयान का शव गुरुवार रात बिथरी क्षेत्र में नहर किनारे कट्टों के नीचे दबा मिला था। घटना के दिन वह होटल से चिकन लेने गया था और तब से उसका पता नहीं लगा। उसकी स्कूटी अभी भी गायब है। खून से सनी शर्ट और चप्पल की तस्दीक कर बयान देने अयान की बहन इरम और पिता मदन सैफी शनिवार को कैंट थाने गए। वहां उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्होंने मदरसा शिक्षक व उसकी पत्नी का नाम इसलिए ले दिया था क्योंकि उनका एकमात्र उसी से विवाद चल रहा है। पुलिस सही खुलासा करे, वह यही चाहते हैं। इसके बाद परिवार लौट गया। उधर, मदरसा शिक्षक और उसकी पत्नी से पूछताछ और घटना के दिन उनकी लोकेशन के आधार पर पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि अयान के पास एक मोबाइल था जो उसने ईद के दिन बेच दिया था। वहीं उसने एक मोबाइल किसी को दे रखा है। इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया तो पता लगा कि इनमें से एक चालू है जबकि दूसरा सिम बंद हो चुका है। पुलिस अब मोबाइलों में पड़े दूसरे सिमों के बारे में डाटा जुटा रही है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई ठोस क्लू नहीं मिला है।