{"_id":"5d0e7db38ebc3e0a3936eccb","slug":"15612307555-bareilly-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के सामने बाइक खड़ी करने की सजा, विधायक के गुर्गों ने एमआर को कमरे में बंदकर बेल्ट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल के सामने बाइक खड़ी करने की सजा, विधायक के गुर्गों ने एमआर को कमरे में बंदकर बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीडीपुरम में एक विधायक के करीबी और होटल मालिक के बेटे ने साथियों के साथ एमआर को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा। उसे जबरन शराब पिलाई और कार में डालकर ले गए। किसी तरह चंगुल से छूटकर एमआर चीता पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित के तहरीर देने पर विधायक ने फोन करके रिपोर्ट न लिखने के लिए थाना प्रेमनगर इंस्पेक्टर पर दबाव भी बनाया। इनकार करने पर इंस्पेक्टर को थाने से हटवाने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल एमआर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी निवासी अमित मिश्रा एक फार्मा कंपनी में एमआर हैं। यहां हार्टमैन कॉलेज के पास गांधीपुरम में किराए पर रहते हैं। अमित के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाने डीडीपुरम स्थित एक होटल में गए थे। अमित अपनी बाइक बराबर वाले होटल के सामने खड़ी कर रहे थे। तभी होटल से निकले मयंक नाम के युवक ने गालियां देते हुए बाइक हटाने को कहा। अमित ने गालियां देने को मना किया तो होटल से तीन लोग और निकल आए। चारों अमित को पकड़कर होटल के ऊपर बने कमरे में ले गए और लाठी-डंडे और बेल्टों से कई घंटे तक पीटा। जबरन शराब पिलाई और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। उससे कहलवाया कि वो चोर है। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी। अमित के मुताबिक रात करीब एक बजे उसे जबरन एक कार में बैठाकर कहीं ले जाने लगे। वह लघुशंका के लिए कहकर सड़क किनारे गया तो फिर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। तभी अमित भाग निकला। कुछ दूर दौड़ने पर चीता मोबाइल के सिपाही मिल गए। अमित के शिकायत करने पर सिपाहियों ने पूछताछ की तो हमलावर पुलिस से ही भिड़ने लगे। सिपाहियों ने थाने फोन कर दिया। लेकिन थाने से पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। पुलिस वाले अमित को पहले थाने ले गए, फिर एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर अमित के दोस्त भी अस्पताल पहुंच गए।
बताया जाता है कि आरोपी होटल मालिक के बेटे की एक विधायक के बेटे से दोस्ती है। उसके बताने पर विधायक ने थाना प्रेमनगर इंस्पेक्टर को फोन करके मामला खत्म करने और रिपोर्ट न लिखने को कहा। इंस्पेक्टर के मना करने पर विधायक थाने से हटवाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मयंक समेत चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार शाम पुलिस ने डीडीपुरम जाकर होटल में दबिश दी। हालांकि होटल में कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
‘फोन कई आए थे, लेकिन मैंने वही किया जो सही था। होटल वाले को कोई दिक्कत थी तो थाने में शिकायत करना चाहिए था। इस तरह खुद पीटना गलत है। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देने पर आरोपी मिले नहीं।’
- बलवीर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी
दो दिन पहले स्कूटी वाले को पीटा था
बरेली। विधायक के बेटे से दोस्ती के दम पर होटल मालिक के पुत्र की डीडीपुरम में दबंगई रहती है। दो दिन पहले उसने दोस्तों की मदद से एक स्कूटी वाले को पीटा था। उसकी स्कूटी भी तोड़ दी थी। स्कूटी मालिक की ओर से तहरीर भी दी गई है।