{"_id":"5d0e7d8f8ebc3e5cf86915ad","slug":"156123071916-bareilly-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार तोड़कर कमरों पर किया कब्जा, सामान भी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर की दीवार तोड़कर कमरों पर किया कब्जा, सामान भी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुछ लोगों ने मंदिर की दीवार तोड़कर तीन कमरों पर कब्जा कर लिया। मंदिर के सर्वराकार ने मंदिर की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने थाना बारादरी में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जोगी नवादा के विराजमान मंदिर ठाकुरद्वारा के सर्वराकार आत्मानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि रामकिशन गंगवार और कमल गंगवार ने पीलीभीत बाईपास की तरफ की दीवार तोड़कर मंदिर के तीन कमरों पर कब्जा कर लिया। कमरे में रखीं सीमेंट की बोरियां, ईंटें, रेत, पानी का इंजन, फावड़ा, परात, पूजा का सामान, शंख, घंटा, दानपात्र आदि चीजें गायब कर दीं। आरोप लगाया कि जब रामकिशन से इस संबंध में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आत्मानंद गिरी ने बताया कि आरोपी सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने रामकिशन समेत तीन लोगों पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो