{"_id":"5d0a91ab8ebc3e568439e4f0","slug":"156097372416-bareilly-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ दातागंज की लापरवाह पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज की जाए’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘ दातागंज की लापरवाह पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज की जाए’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दातागंज पुलिस की लापरवाही से सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित के खुदकुशी करने के मामले में जागर संस्था के डॉ. प्रदीप ने एडीजी से मिलकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
पीड़ित महिला बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति सिकंदराबाद (हैदराबाद) में रहकर सिलाई करता है। 15 मई को वह अपने अल्ट्रासाउंड कराने बदायूं गई थी। वहां बस अड्डे पर मिले तीन रिश्तेदार युवक उसके पति की तबियत खराब बताकर उसे सिकंदराबाद ले गए। वहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। सप्ताह भर बाद वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया। रास्ते में किसी के फोन से उसने पिता को फोन कर दिया। इसके बाद पिता दिल्ली पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला पिता के साथ दातागंज थाने आई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एडीजी के निर्देश पर चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पुलिस की लापरवाही से परेशान महिला ने 16 जून को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को जागर संस्था के डॉ. प्रदीप एडीजी अविनाश चंद्र से मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद इस तरह के मामलों में लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने संबंधी एक नया एक्ट बना था। आईपीसी की धारा 166-ए (सी) के तहत दातागंज थाने के लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।