फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्राइवेट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, हंगामा

प्राइवेट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, हंगामा

Thu, 20 Jun 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, हंगामा
अलापुर (बदायूं)। बरेली निवासी एक युवती ने कस्बे के एक प्राइवेट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने डॉक्टर के क्लीनिक के सामने जमकर हंगामा भी किया, इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस जैसे-तैसे युवती को शांत कर सकी। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले में प्राइवेट डॉक्टर का क्लीनिक है। स्थानीय लोगों की माने तो डॉक्टर का कई साल से बरेली में किला क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर युवती अचानक डॉक्टर के क्लीनिक पर आ धमकी। पहले तो क्लीनिक के अंदर ही दोनों आपस में बात करते रहे लेकिन कुछ देर बाद युवती बिगड़ गई और उसने क्लीनिक के बाहर सड़क पर खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि वह पढ़ी लिखी है। कई साल से उसका डॉक्टर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डॉक्टर लगातार उसे शादी करने का झांसा दे रहा था। जब वह नहीं माना तो वह बुधवार को उसके क्लीनिक पर पहुंच गई। हंगामा देखकर मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती नहीं मानी। वह कई घंटे तक क्लीनिक के बाहर हंगामा करती रही। बाद में वह शांत हुई और उसके बाद थाने पहुंची। युवती ने पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि युवती उसे झूठा केस में फंसाकर रुपये ऐंठना चाहती है।
विज्ञापन


युवती थाने आई थी लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर देती है तो मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण गोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed