फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देवर की शादी में जाने से इनकार पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

देवर की शादी में जाने से इनकार पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

Thu, 20 Jun 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
देवर की शादी में जाने से इनकार पर पत्नी की गला दबाकर हत्या
भमोरा (बरेली)। बदायूं जिले के बिसौली निवासी महिला की उसकी बहन के घर बल्लिया गांव में पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला की बहन ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के भाई की शादी है, वह पत्नी को उसी में शामिल कराने के लिए बुलाने आया था। महिला के इनकार करने पर पति ने हत्या कर दी। उधर, पुलिस की टीम बिसौली में दबिश देने गई है।
विज्ञापन

बिसौली कस्बे की नई बस्ती निवासी शन्नो (28) का उसके पति मेंहदी हसन से विवाद चल रहा है। करीब 25 दिन पहले शन्नो अपनी बहन शानू के घर यहां बल्लिया गांव में आई हुई थी। बताते हैं कि शन्नो के देवर की बरात गुरुवार को जानी है। पत्नी को ले जाने के लिए मेंहदी हसन बुधवार सुबह बल्लिया आया था। यहां उसने अपने साढ़ू हबीब से मुलाकात की। बाद में हबीब मजदूरी करने चला गया। दोपहर बाद तीन बजे मेंहदी हसन ने शानू को कुछ रुपये दिए और उससे अपने बच्चों को चीज दिलाकर लाने को कहा। शानू आधा घंटा बाद लौटकर आई तो शन्नो का शव पड़ा हुआ था और मेंहदी फरार था। शानू की सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में आंवला सीओ रामप्रकाश भी आ गए। शव देखा तो गले पर कसाव और चोटों के निशान थे। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। शानू ने मेंहदी हसन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पुलिस की एक टीम बिसौली गई है। आरोपी नहीं भी मिला तो पुलिस दबाव बनाने को दूल्हा या परिवार के अन्य लोगों को बैठा सकती है।
विज्ञापन


आरोपी पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
- शानू ने अपने बहनोई मेंहदी हसन पर परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंधों की खातिर शन्नो को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि उस महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति के नाम कुछ प्लॉट थे जिन्हें बेचने से महिला के पास काफी रुपये हो गए। मेंहदी उसे पत्नी की तरह रखता था। इसका शन्नो विरोध करती थी। इसी वजह से नाराज होकर वह घर से उसके यहां आ गई थी। मेंहदी यहां उसे मनाने आया तो उसने जाने से इनकार कर दिया। बहाने से उन्हेें बाहर भेजकर मेंहदी ने उसकी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में प्राथमिक तौर पर यही पता लगा है कि अपने छोटे भाई की शादी में पत्नी के न जाने से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की है। सर्विलांस व अन्य तरीके से आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई पता लगेगी।
- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed