फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मूर्तियां तोड़ने के मामले की जांच सीओ टू करेंगी

मूर्तियां तोड़ने के मामले की जांच सीओ टू करेंगी

Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
मूर्तियां तोड़ने के मामले की जांच सीओ टू करेंगी
बरेली। किला के बाकरगंज में 22 मई को एक मंदिर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं थीं। तब से स्थानीय लोग मंदिर के पास रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ रिपोर्ट पर अड़े हैं। इंस्पेक्टर खुद मूर्ति लगवाने की बात कह रहे हैं पर लोग तैयार नहीं हैं। मंगलवार को एक समाजसेविका के साथ मोहल्ले के लोग एसएसपी से मिले। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सीओ टू सीमा यादव को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के साथ समाजसेविका पुष्पा रानी और बदायूं की भाजपा नेता जयदेवी शाक्य ने एसएसपी मुनिराज जी. से मुलाकात की। कहा कि 22 मई को मिश्रित आबादी के मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों पर शक है पर किला पुलिस गौर नहीं कर रही। खुद दूसरे समुदाय के लोग भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि हरकत कुछ चुनिंदा लोगों की है मगर पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है। आरोपी पक्ष पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है। शायद इसी वजह से कार्रवाई लटकी है। एसएसपी ने किला सीओ को जांच सौंपकर मामले के जल्द निस्तारण की बात कही। बाद में सभी लोग किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा से मिले। उन्होंने सात दिन का वक्त मांगा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed