{"_id":"5d03fc898ebc3e74ff41e130","slug":"15605423343-bareilly-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन भिड़ंत के बाद मच गई चीखपुकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन भिड़ंत के बाद मच गई चीखपुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता के बच्चों को ले गईं नानी, मझगवां सीएचसी में भी भर्ती कराए घायल
अलीगंज। कस्बे के पास दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने से अफरातफरी मच गई। घायलों को निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीण देवदूत बन गए। कुछ घायलों को मझगवां सीएचसी में भी भर्ती कराया गया।
सिरौली मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास टेंपो और पिकअप में टक्कर के साथ ही कमालपुर के दंपति की साइकिल भी बीच में फंस गई। हादसे में मारी गई श्रीवती अपने पति के साथ साइकिल से अलीगंज के बाजार में कपड़े लेने आ रही थी। उसके पति सूरजभान को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मजदूर कुंवरपाल की मौत के साथ ही उसके साथी गिरधारी, चंद्रभान और हरगोपाल गंभीर घायल हो गए। इन्हें मझगवां सीएचसी लाया गया। ममता और उसके बेटे केशव की हादसे में मौत हो गई। ममता के दो और बेटे घायल हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ममता की मां बिटौना देवी साथ ले गईं। ममता को साथ ला रहे उसके भाई अजय को भी चोटें आई हैं। इन सभी को एंबुलेंस न मिलने पर टाटा मैजिक से सीएचसी लाया गया। घटना के बाद टेंपो मौके पर ही पलट गया तो पिकअप खाई में जा गिरी। इसमें कपड़े भरे हुए थे जो शायद किसी मेले या दुकान में बिक्री को ले जाए जा रहे थे। पिकअप में कौन लोग सवार थे, ये काफी देर तक पता नहीं लग सका। आंवला एसडीएम बिशु राजा और सीओ रामप्रकाश भी मौके पर पहुंचे।
अलीगंज एसओ ने भ्रमित किया तो मिली फटकार
बरेली। एसपी देहात को दोपहर करीब पौने दो बजे अलीगंज हादसे की जानकारी हुई। उन्होंने अपने कार्यालय से ही एसओ अलीगंज को कॉल की तो उन्होंने बस और टेंपो में भिड़ंत की बात बताई। कहा कि सामान्य एक्सीडेंट है। काफी देर बाद जब एसपी देहात जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां दो मृतक और घायल लाए जा चुके थे। यहां अलीगंज पुलिस का पता नहीं था। कोतवाली की कुतुबखाना चौकी के प्रभारी चमन सिंह अपनी टीम के साथ जरूर मदद में लगे थे। उनको डॉक्टर के पास भेजकर मृतकों की जानकारी कराई तो वे भूलवश फतेहगंज पूर्वी हादसे के मृतकों के भी नाम इसी हादसे में लिख लाए। इससे एसपी देहात गफलत में पड़ गए। एंबुलेंस ड्राइवरों ने बताया कि टक्कर बस से न होकर पिकअप से हुई है और एसओ मौके पर नहीं थे। तब एसपी देहात ने दोबारा कॉल की तो एसओ ने उन्हें किसी और जगह होना बताया। तब वे उखड़ गए। एसपी देहात ने उन्हें फटकारा कि थानेदारी मिल गई है तो आरामतलबी छोड़ दो। आपके यहां इतना बड़ा हादसा हो गया और आप नहीं गए, यह आदत छोड़ दो।