फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज आएगी सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन

आज आएगी सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन

Thu, 13 Jun 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आज आएगी सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन
बरेली। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा और अंबाला के बीच जन साधारण स्पेशल ट्रेन (05533/05534) चलेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन 13 जून को 17:15 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में अंबाला-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस स्पेशल 14 जून को 9:40 बजे बरेली आएगी। यह ट्रेन केवल एक फेरा लगाएगी। 16 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और दो दिव्यांग अनुकूल सह सामान यान वाली यह ट्रेन सिमरी बखतियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुररोड, रूसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगाह, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


30 जून तक बदले हुए मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
बरेली। लखनऊ के चार बाग स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन बनाए जाने के कारण रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को 30 जून तक के लिए डायवर्ट किया है।
जानकारी के मुताबिक धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307/08), जयनगर- अमृतसर- जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649/50) और बरेली-वाराणसी- बरेली एक्सप्रेस (14236/35) 29 जून तक, किशनगंज- अजमेर- किशनगंज एक्सप्रेस (15715/16) 28 जून तक बाराबंकी-लखनऊ एनई-आलमनगर होकर चलाई जाएंगी। इसके अलावा जयनगर-अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14673/74) 29 जून तक और पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस (19269/70) 28 जून तक बुढ़ावल-सीतापुर सिटी-रोजा होते हुए चलाई जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed