फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आर्य समाज अनाथालय में मिली लापता बच्ची सोफिया

आर्य समाज अनाथालय में मिली लापता बच्ची सोफिया

Wed, 12 Jun 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
आर्य समाज अनाथालय में मिली लापता बच्ची सोफिया
बरेली। आठ दिन से लापता पांच साल की सोफिया आखिरकार मिल ही गई। अलीगढ़ के ट्विंकल कांड से सहमी बारादरी पुलिस ने उसे खोज निकाला। अब सीडब्ल्यूसी के जरिये विधिक प्रक्रिया के बाद बच्ची परिवार को सौंपी जाएगी। बच्ची के मिलने से परिजन खुश हैं तो पुलिस की भी बड़ी टेंशन दूर हुई है।
विज्ञापन

करेंगी निवासी इकरार की बेटी सोफिया कुछ दिन पहले मां के साथ नाना शौकत के घर आई थी। तीन जून को जब सोफिया की मां और नानी जिला अस्पताल में दवा लेने गई तब वह घर के बाहर से लापता हो गई। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह और दरोगा नसीम अहमद ने आर्य समाज अनाथालय में जाकर पूछताछ की तो पता लगा कि एक बच्ची तीन जून से वहां है। देखा तो वह सोफिया निकली। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंचे। दरोगा नसीम खां ने बताया कि घरवालों ने पुलिस को भ्रमित किया। बच्ची मां और नानी के साथ जिला अस्पताल आई थी और यहीं से खेलते हुए भटक गई। वे लोग उसकी ननिहाल के आसपास सीसीटीवी कैमरे देखकर परेशान थे। यहां से गायब होना बताया जाता तो वह पहले ही मिल जाती।
विज्ञापन


सिस्टम में फाल्ट न होता तो पहले मिल जाती बच्ची
तीन जून को अस्पताल के बाहर भटकती सोफिया को एक ऑटो ड्राइवर ने प्रेमनगर थाने पहुंचा दिया। वहां से प्रेमनगर पुलिस ने उसे बाल संरक्षण समिति के जरिये अनाथालय को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम में पुलिस विभाग से लेकर अन्य संस्थाओं तक समन्वय का खासा अभाव रहा। अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर सोफिया के लापता होने की चर्चा थी पर प्रेमनगर पुलिस ने इसका जिक्र नहीं किया। वहीं चाइल्ड लाइन और अनाथालय प्रबंधन ने भी बारादरी पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed